फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार ने बाइक में मारी टक्कर मां की मौत, बेटा गंभीर

Tue, 14 Jul 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कसया क्षेत्र में एनएच-28 स्थित झुंगवा कट के पास सोमवार को महिला को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। इलाज के दौरान 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया। उसका उपचार चल रहा है।
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के ग्राम मलदहिया निवासी सन्नी राज सोमवार को कार से अपने ससुर को इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे। झुंगवा कट के सामने एक महिला सड़क पार करते समय बीच रास्ते में ही रुक गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और पकवाइनार की तरफ से बाइक से आ रहे देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के जमुनी नहर निवासी देवकी मद्धेशिया (38) और उनकी मां रामकली (80) को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान मां रामकली ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुशीनगर चौकी पुलिस मौके पर आई और क्षतिग्रस्त कार व बाइक को थाने ले आई। चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने कहा कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें