कसया। कुशीनगर एयरपोर्ट पर जाने वाली बाइपास सड़क पर कोहरे के कारण शुक्रवार की रात एक कार नगर पालिका की ओर से सड़क के किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के पोल को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। देर रात हादसा हुआ। कार में सवार घायल तीनों लोगों को राहगीरों की सूचना पर पहुंचे लोगों ने शीशा तोड़कर निकाला। इनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण शुक्रवार की शाम को ही कोहरा छा गया। अवागमन में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर गोपालगढ़ ओवरब्रिज से एयरपोर्ट की ओर जाने वाली बाइपास सड़क पर सपहा मोड़ के समीप देर रात को कार गुजर रही थी। कोहरा के कारण चालक को दिखाई नहीं दिया और सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के दो पोल को तोड़ते हुए कार नहर में जा गिरी। संयोग ठीक था कि नहर में पानी बहुत कम था। इसलिए सभी की जान बच गई।
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार