फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट से कार क्षतिग्रस्त, सवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट से कार क्षतिग्रस्त, सवार सुरक्षित
विज्ञापन

कसया-तमकुही मार्ग के चौबाइन पट्टी के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। कसया-तमकुही मार्ग पर चौबाइन पट्टी गांव के पास शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे एक कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था शुरू कराया।
विज्ञापन

एक कार तुर्कपट्टी की तरफ से कसया जा रही थी, अभी चौबाइन पट्टी गांव के मोड़ के पास पहुंची ही थी कि कसया की तरफ से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार को ठोकर मारने के बाद ट्रैक्टर सड़क के किनारे लगे बिजली के खम्भे से टकरा गया। इस दुर्घटना में कार चालक ऋषभ (30) समेत सभी लोग सुरक्षित बच गए। ट्रैक्टर चालक मौका देखकर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। इस संबंध में एसओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें