फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देर रात ट्रक के पीछे घुस गई कार, घायल हो गए अंदर बैठे दो सवार- अस्पताल में भर्ती

Wed, 04 Dec 2024 02:08 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

बिहार सीवान से गोरखपुर आए दो लोग अपना काम निपटा कर देर रात वापस बिहार जा रहे थे। इसी बीच कुशीनगर के पटेरहवा के पास एक्सीडेंट हो गया। काम में बैठे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाईवे पर पटहेरिया चौराहे के समीप मंगलवार की देर रात लग्जरी कार ट्रक के पीछे घुस गई जिससे कार सवार दो ब्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।

विज्ञापन


बिहार के सिवान जिले के लौवापुर निवासी पवन कुमार शर्मा पुत्र शंकर शर्मा व जनता बाजार निवासी हरेराम सोनी पुत्र अशोक सोनी बीती मंगलवार की देर रात लग्जरी कार से गोरखपुर एयर पोर्ट से अपने घर सिवान के लिए निकले थे और फोरलेन के रास्ते जा रहे थे।

अभी जैसे ही वह  पटहेरिया चौराहे से 50 मीटर आगे पहुचे ही थे कि अचानक कार अनियंत्री होते हुए आगे जा रही ट्रक के पीछे जा घुसी।घटना में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।और लग्जरी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आस पास काफी दूर तक आवाज सुनाई दी।और लोग जुट गए।सूचना  पर पहुची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें