पटहेरवा। एनएच-28 पर डुमरभार गांव के सामने लग्जरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तरया सुजान थाने के दरोगा चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर सीएचसी फाजिलनगर पहुंची। वहां उनका इलाज हुआ।
दरोगा मृत्युंजय कुमार सिंह सोमवार को सुबह करीब 11 बजे अपनी कार से तरया सुजान थाने जा रहे थे। हाईवे पर डुमरभार गांव के सामने कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। दरोगा चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंचे पटहेरवा थाने के एसआई धीरेंद्र वर्मा उन्हें सीएचसी फाजिलनगर ले गए। थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होने से तरया सुजान थाने के दरोगा घायल हो गए हैं।