फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, चार लोग घायल
विज्ञापन

- तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बनवरिया कट के पास हुई दुर्घटना
- पीछे चल रही कार भी टकराई
डिबनी बंजरवा (कुशीनगर)। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में फोरलेन पर स्थित बनवरिया कट के पास एक कार सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह कार सुबह बिहार के गोपालगंज की ओर जा रही थी। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। इस कार के पीछे चल रही एक अन्य कार भी कोहरे के कारण टकरा गई, जिसमें बैठे दो व्यक्तियों को हल्की चोट आई। पुलिस ने घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवा दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बिहार के गोपालगंज पुरानी चौक निवासी ममता देवी (42), परिवार की अनामिका (23), नेहा (21) और कार चला रहे अपने पुत्र मयंक कुमार (22) के साथ कसया से गोपालगंज लौट रही थीं। सुबह बनवरिया कट के पास विपरीत दिशा में स्थित पेट्रोलपंप से आ रहा ट्रक अचानक बीच रास्ते में रुक गया। घने कोहरे के कारण कार चालक ट्रक को देख नहीं सका और उससे टकरा गया। कार के पीछे चल रही एक अन्य कार भी इनसे टकरा गई। उसमें गोपालगंज के निवासी निर्भय सिंह अपने एक साथी के साथ गोरखपुर से घर लौट रहे थे। अचानक हुई टक्कर से उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। संयोगवश इन दोनों को हल्की चोट आई, जबकि ममता देवी के सिर और अनामिका के पैरों में गंभीर चोट आई है। उन्हें तमकुहीराज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मयंक कुमार और नेहा को भी चोट आई है। उनका इलाज तमकुहीराज सीएचसी में चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। एसएचओ तमकुहीराज नीरज राय ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें