तमकुहीराज कस्बे मे दो मेडिकल स्टोर सील किए।
- फोटो : KUSHINAGAR
एसडीएम ने सील किए दो मेडिकल स्टोर
डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज कस्बे में सोमवार की शाम एसडीएम व्यास नारायण उमराव के नेतृत्व में दो मेडिकल स्टोर की जांच की गई। इस दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर एसडीएम ने मेडिकल स्टोर को सील करा दिया। प्रशासनिक टीम की कार्रवाई से देर शाम तक हड़कंप मचा रहा।
एसडीएम तमकुहीराज व्यास नारायण उमराव ने बताया क़ कस्बे स्थित आनंद मेडिकल स्टोर और राज मेडिकल स्टोर दवा बेचने के लिए दुकानों का रजिस्ट्रेशन कराया है। दवा बेचने की जगह मेडिकल स्टोर संचालक प्रैक्टिस भी करते हैं। जांच में पाया गया कि राज मेडिकल स्टोर में एक महिला का सामान्य प्रसव कराया गया था। सामान्य प्रसव के बाद यह महिला यहां बने वार्ड मे भर्ती मिली। शिकायतों के आधार पर एसडीएम तमकुहीराज व्यास नारायण उमराव, सीएचसी तमकुहीराज के अधीक्षक डॉ. अमित राय ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।