पडरौना शहर के सुभाष चौक पर टीईटी के विरोध में प्रदर्शन करते शिक्षक।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : Self
पडरौना। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने सोमवार शाम शहर में कैंडल मार्च निकाला। इसमें शिक्षकों ने 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू करने का विरोध किया।
शहर के गोस्वामी तुलसीदास इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर से निकाली मशाल जुलूस रामकोला रोड, सुभाष चौक होते हुए कठकुईयां मोड़ स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंचे। वहां प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री धर्म प्रकाश पाठक ने कहा कि 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है। यह शिक्षकों के साथ अन्याय है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में शिक्षकों की एकजुटता पर बल दिया तथा सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने की मांग की। अटेवा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करता रहेगा। संवाद