फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिणाम को लेकर आश्वस्त हैं सभी उम्मीदवार

Fri, 05 May 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीत को लेकर आश्वस्त हैं सभी उम्मीदवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव सम्पन्न हो गया। इसकी मतगणना 13 मई को होने के बाद चुनाव परिणाम आएंगे। लेकिन चुनाव समाप्त होते ही सभी प्रमुख दलों और निर्दल उम्मीदार चुनाव परिणाम को लेकर आश्वस्त हैं। मतगणना के बाद किसी एक ही उम्मीवार को जीत मिलेगी, लेकिन फिलहाल सभी प्रत्याशी खुद को विजयी मान रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बनी डबल इंजन की सरकार ने विकास की नई परिभाषा लिखी है। इससे हर वर्ग और हर जाति के लोग प्रभावित हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के दौरान पिछले कार्यकाल में नगर का सर्वांगीण विकास किया गया था। इस विकास की गति धीमी न हो इसके लिए नगर की जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। एक फिर पडरौना में कमल खिलेगा। 13 मई को आने वाले चुनाव परिणाम में इसकी पुष्टि हो जाएगी।
विज्ञापन

- विनय जायसवाल, भाजपा उम्मीदवार

पडरौना में परिवर्तन व विकास के मुद्दे पर वोट पड़ा है। जनता झूठ बोलने वालों से तंग आ कर इस बार मुख्य रूप से परिवर्तन के नाम पर मतदान हुआ। जनता ने अपने वोट से परिवर्तन कर दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में सर्व समाज के वोट से मैं चुनाव जीत गया हूं।
- हैदर अली राईनी, सपा उम्मीवार
पडरौना की जनता नगर का सर्वांगीण विकास चाहती है। इसको देखते हुए हमें शहर के हर वर्ग और जाति के लोगों ने वोट दिया है। हमारी जीत सुनिश्चित है। 13 मई को मतगणना के बाद इसकी घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन

- सदाशिव मणि त्रिपाठी, निर्दल प्रत्याशी

निकाय चुनाव में जीत हमारी होगी। इसके लिए पूरी तरह से आश्वस्त हूं। जनता पैसे पर नहीं विकास के मुद्दे पर वोट किया है। चुनाव परिणाम आने के बाद सभी प्रश्नों का जवाब मिल जाएगा।
- सतीश कुशवाहा, बसपा उम्मीदवार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें