तमकुहीरोड। गोरखपुर में कमिशनिंग व दोहरीकरण कार्य को लेकर पूर्वोत्तर ने कप्तानगंज थावे रेलमार्ग पर नियमित गोरखपुर व सिवान जाने वाली तीन ट्रेनों का परिचालन निरस्त कर दिया है। इस कारण इन दोनों शहरों तक यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्री गोरखपुर तक जाने के लिए परिवहन निगम की बसों पर निर्भर हैं। यात्रियों को जहां रेल किराया 25 रुपये देना पड़ता था अब बसों से 138 रुपये चुकाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब तक तीनों ट्रेनों का संचालन नियमित नहीं होता है, तब तक लोगों की दिक्कतें कम नहीं होगी।
गोरखपुर के डोमिनगढ़ और नकहा जंगल में चल रहे थर्ड लाइन की कमिशीनिंग व दोहरीकरण कार्य को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कप्तानगंज थावे रेलमार्ग पर तीन ट्रेनें निरस्त किए जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जिससे लोगों की गोरखपुर की राह मुश्किल हो गई है। दिन में सिवान से गोरखपुर जाने वाली एक मात्र डेमू ट्रेन निरस्त कर दिये जाने से मरीजों के साथ आम लोगों के लिए सस्ता व सुरक्षित यात्रा के साधन पर ब्रेक लग गया है। क्षेत्र के गोविंद सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, अनुज सोनी, दुर्गेश मद्धेशिया आदि का कहना है कि जब तक ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू नहीं होगा तब तक यात्रियों की यह परेशानी बनी रहेगी।