एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अमित मेमोरियल इंटर कालेज कसया में हैदराबाद कांड में न्याय के लिए राष्ट्
- फोटो : KUSHINAGAR
हैदराबाद मामले में अभाविप ने छेड़ी न्याय दिलाने की मुहिम
स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं से राष्ट्रपति को भेजवा रहा पत्र
कसया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मुहिम छेड़ दी है। अभाविप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्र भेजवा रहे हैं।
जिला स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट के प्रशांत राय ने मंगलवार को कहा कि हैदराबाद की घटना का अभाविप घोर निंदा करता है। दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि इस तरह का कृत्य करने के बारे में कोई सोच न पाए। इसके लिए अभाविप स्कूलों व कॉलेजों में छात्राओं के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्र भेजवा रहा है।
इस मुहिम में जिला प्रमुख डॉ. रविशंकर प्रताप राव, जिला संगठन मंत्री अनूप भारती, सह जिला संयोजक सागर जायसवाल व नगर मंत्री आलोक चतुर्वेदी भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। मंगलवार को नगर के सपहां मार्ग पर संचालित अमित मेमोरियल इंटर कॉलेज व रामकोला मार्ग स्थित एसएन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्र भेजवाया गया।