फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राहक बनकर आए उचक्के, आभूषण लेकर भागे

Thu, 26 Oct 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। फाजिलनगर कस्बा में ग्राहक बनकर आए दो उच्चके दुकान से अंगूठी और झुमके के दो पैकेट लेकर भाग गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की की मांग की है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार निवासी जयदीप वर्मा फाजिलनगर कस्बा में आभूषण की दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते 19 अक्तूबर को शाम करीब साढ़े चार बजे दुकान में आकर दो व्यक्ति आभूषण देखने की बात कहे। उन्होंने कान का झुमका और अंगूठी दिखाया। आरोपी आभूषण देख रहे थे।
इसी दौरान दुकान पर मौजूद अन्य ग्राहकों में लग गए, तभी मौका पाकर आरोपी आभूषण लेकर भाग गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना का कैद हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें