धर्मपुर स्थित शिव ज्योति भवन में ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कुशीनगर की शाखा की तरफ से
पडरौना। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा कुशीनगर की तरफ से धर्मपुर स्थित शिव ज्योति भवन में राजयोग की ओर से वाह जिंदगी वाह विषयक कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें इसमें लोगों को खुशहाल जीवन के लिए राजयोग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद विजय दुबे ने कहा कि निस्वार्थ रूप से जनसेवा में लगे ब्रह्मकुमारीज परिवार का योगदान सराहनीय है। आध्यात्मिक जागृति से सामाजिक परिवर्तन लाना आज के समय की मांग है। मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफेसर स्वामीनाथन ने कहा कि भाग-दौड़ व अस्थिरता भरे समाज में मानसिक शांति, सुकून एवं खुशहाली हमारे जीवन से दूर होता जा रहा है। तनाव एवं अवसाद से ग्रस्त मानव स्वयं के जीवन से ऊब जाता है। ऐसे समय में हमें अपने आंतरिक मनोबल एवं दिव्य शक्तियों को जागृत कर स्वयं को सकारात्मक सशक्त एवं ऊर्जावान बनाने की जरूरत है। उन्होंने राजयोग को मानसिक खुशहाली, शांति एवं ऊर्जा प्राप्ति के दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल आदि ने संबोधित किया। ब्रह्मकुमारी मीरा ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया किया।
इस दौरान ब्रह्मकुमारी बहन स्मिता, प्रीति, अमृता, मनोज, प्रमिला, रीना, अखिलेश दुबे, बैकुंठ शाही, उदयभान, छांगुर भाई, हरगोविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।