फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कैडेट्स को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों का दिया प्रशिक्षण

Sun, 19 May 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया परिसर में एनसीसी के कैडेट्स को प्रशिक्षण देते अधिकारी।
विज्ञापन
कसया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में यूपी एनसीसी 50 बटालियन की तरफ से चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल वानामाला कृष्णा ने कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के बारे में बताया। कहा कि साइबर सुरक्षा कंप्यूटर, सर्वर, मोबाइल डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, नेटवर्क और डेटा को दुर्भावनापूर्ण हमलों से बचाने की प्रथा है। इसे सूचना प्रौद्योगिकी सुरक्षा या इलेक्ट्रॉनिक सूचना सुरक्षा के रूप में भी जाना जाता है।
विज्ञापन

इसी क्रम में यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा ने यातायात के नियमों के बारे में बताया। सभी प्रकार के वाहनों को चलाने के नियम व ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में कैडेट्स को जानकारी दी। बताया कि बड़े वाहन को चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहन कर ही बैठें और अपने से बड़ों को भी ऐसा करने के लिए कहें। वाहन को निर्धारित गति में चलाएं। तीव्र गति दुर्घटना की आशंका को बढ़ाती है। गति सीमा के संकेतक सड़क किनारे प्रदर्शित होते है। इस दौरान रिसालदार मेजर हरपाल सिंह, सूबेदार संजय कुमार हुड्डा, नायब सूबेदार त्रिलोक सिंह, हवलदार राजकुमार श्रेष्ठ, कुलदीप सिंह, दीपक कुमार श्रेष्ठ, छब्ब बहादुर थापा, जगत सिंह, भुवन चंद्र गौला, थिनलेस आदि मौजूद रहे।
-
ये बोले कैडेट्स

साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में शिविर में साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी मिली है। इसका लाभ उठाकर जीवन में साइबर ठगी व साइबर हमलों से बचा जा सकता है। दूसरों को भी जागरूक करके बचाया जा सकता है। -खूशबू, एनसीसी कैडेट
विज्ञापन

-
शिविर में यातायात नियमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इनको अमल में लाकर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है और सुगम यात्रा बनाई जा सकती है। आमजन को जागरूक करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। -जवाहर कुशवाहा, कैडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें