फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने एपी तटबंध का जायजा लिया

Mon, 03 Oct 2016 11:29 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
जायजा - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
तमकुहीरोड। भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र ने बाढ़ खंड के अभियंताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सोमवार की शाम जंगलीपट्टी और बिरवट कोन्हवलिया में एपी तटबंध पर हो रहे कटान का जायजा लिया। उन्होंने अभियंताओं से पूरी स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए कटान को रोकने के लिए बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र सोमवार की शाम करीब छह बजे पहुंचे। उन्हाेंने जंगलीपट्टी के बीनटोली के सामने स्पर के कटान का जायजा लिया। वहां मौजूद लोगों ने केंद्रीय मंत्री को कटान से हो रहे नुकसान से अवगत कराया। उन लोगों ने बचाव कार्य में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। 
भाजपा नेता जेके सिंह, हेमंत सिह, अशोक सिंह ने एपी तटबंध पर बड़ी गंडक के दबाव के बारे में बताया। उसके बाद केंद्रीय मंत्री ने बिरवट कोन्हवलिया में हो रहे कटान व बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्हाेंने लोगों को आश्वासन दिया कि बाढ़ से हो रहे नुकसान के बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इस दौरान तमकुहीराज के एसडीएम विपिन कुमार सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री प्रेमचंद्र मिश्र, जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत मिश्र, रमेशचंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह, धामबाबू वर्मा, रामनरेश मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें