फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट की प्रतियां जलाकर किया विरोध

Thu, 08 Feb 2018 12:05 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। नगर के सुभाष चौक पर बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस की तरफ से केंद्रीय बजट को आम लोगों के हितों के प्रतिकूल बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बजट की प्रतियां भी जलाई गईं। 
विज्ञापन


दिन के करीब तीन बजे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जहीरुद्दीन की अगुवाई में सुभाष चौक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जहीरुद्दीन ने कहा कि केंद्र सरकार के इस बजट से आम लोगों को महंगाई की मार और अधिक झेलनी पड़ेेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है आम लोग बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। महंगाई हर रोज बढ़ती जा रही है लेकिन इसके प्रति भाजपा ध्यान नहीं दे रही है। सत्ता में बैठे लोग ही एक दूसरे को लड़वाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा शासन से ऊब चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने बजट की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया। 

 इस दौरान बैजनाथ सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, वेदप्रकाश मिश्र, उमर अंसारी, कर्मदेव यादव, इरशाद अहमद, सिबू बाबर, मनीष तिवारी, एजाज अहमद, राम साहनी, नरमदेव यादव, मनोज साहनी, गौतम यादव, रंजन सिंह, कुबेर मौर्य, गुफरान अंसारी, सलाउद्दीन, अखलाक खान, चंदन कुमार, अफरोज खान समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें