पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार की शाम डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने बाजार सत्यापित होने के बाद ही जैम पार्टल से दवाओं की खरीदारी का निर्देश दिया।
डीएम उमेश मिश्र ने जिला संयुक्त अस्पताल संबद्ध स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती डेंगू के मरीजों की संख्या के बार में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में फॉगिंग, एंटी लार्वा के छिड़काव, अस्पतालों के लिए स्वीकृत बजट के सापेक्ष क्रय की जाने वाली दवाएं, उपकरण, फर्नीचर, स्प्रे पंप, टेस्ट किट आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर पर टेस्ट किट, स्क्रीनिंग की व्यवस्था की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि दवाओं की कीमतें बाजार से सत्यापित करने के बाद ही सरकारी दवाएं जैम पोर्टल से खरीदें।संचारी रोग की रोकथाम करने के लिए सभी चिकित्सीय अधिकारी पर्याप्त तैयारी कर लें। यदि कोई प्राइवेट अस्पताल गैर कानूनी रूप से चल रहा है, तो उसपर तत्काल कार्रवाई करें। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ सुरेश पटारीया, सीएमएस डॉ. एचएस राय आदि मौजूद रहे।