फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी समंजस्य से मिलेगा व्यापार को बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सामंजस्य से मिलेगा व्यापार को बढ़ावा
विज्ञापन

व्यापारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के एक होटल सभागार में रविवार को व्यापार मंडल पडरौना की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें वरिष्ठ व्यापारियों को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन दीपनारायण अग्रवाल ने कहा कि आपसी सामंजस्य से ही व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इसलिए नगर समेत आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों को आपस में व्यापार संबंधित तालमेल बनाए रखना चाहिए। प्रदेश मंत्री जगदंबा अग्रवाल ने कहा कि सीए की संख्या बढ़ने से मध्यम वर्ग के व्यापारियों की सुविधा बढ़ती है। सीए अतुल मेहरोत्रा ने व्यापारियों से लेनदेन को सुचारू बनाने के लिए अकाउंट के कार्यों पर नजर रखने की सलाह दी। इसके बाद जिले के जगदंबा प्रसाद रूंगटा, ईश्वरचंद्र अग्रवाल, श्याम सुंदर चिरानिया, सुशील टिबड़ेवाल और आदित्य जायसवाल समेत अन्य वरिष्ठ व्यापारियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र ने किया। इस दौरान योगेंद्र जायसवाल, राजेश अग्रवाल, आंनद टिबड़ेवाल, अजय सर्राफ, भास्कर अग्रवाल, अजय गुप्ता, किशन अग्रवाल, अंकित सर्राफ, शिवकुमार अग्रवाल, प्रभात बंका, अमित गर्ग, सतीश जिंदल, अरुण तुलस्यान, सुभाष चंद्र रूंगटा, अमन बंका, आदित्य अग्रवाल, संजय मारोदिया, मोहन सिंह, अजय गुप्ता, अजय खेतान, प्रदीप कुमार अग्रवाल, विकास जायसवाल, राजेश लखानी, पिंटू शाह, मनोज जायसवाल, प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें