फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटा
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लवकुश पश्चिम का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के ग्रामसभा लवकुश पश्चिम पट्टी में राजस्व और पुलिस टीम ने रविवार को पहुंचकर सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। डीएम के आदेश पर टीम गांव में पहुंची थी। गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। लवकुश पश्चिम पट्टी में खलिहान की भूमि पर कुछ वर्षों से हुए कब्जा को डीएम एस. राजलिंगम के आदेश पर प्रशासन ने राजस्व और पुलिस बल को भेजकर खाली करा दिया। यह भूमि सरकारी अभिलेखों में खलिहान के नाम पर दर्ज है। इस पर गांव के प्रभु यादव, रूदल यादव, झूलन यादव आदि पर कच्चा मकान बनाकर कब्जा करने का आरोप था। गांव के पूर्व प्रधान मस्तराज प्रसाद ने अतिक्रमण को लेकर एसडीएम कोर्ट में वाद दाखिल किया था। एसडीएम ने इसकी जानकारी डीएम को दी। इसके बाद डीएम के आदेश पर प्रभारी कानूनगो अशोक कन्नौजिया, लेखपाल सुनील यादव, सन्नी गुप्ता, जयप्रकाश प्रसाद ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खलिहान से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें