सुकरौली। रोडवेज की साधारण सेवा की सभी बसों में सुकरौली में पिक प्वाइंट बस स्टाप का दर्जा मिले लंबा समय गुजर चुका है, लेकिन आज भी बस कस्बे में स्टॉप पर ज्यादातर बस नहीं रुकती हैं। मंगलवार को एक महिला रेलिंग के दूसरे ओर पहले समान दूसरे को थमाया फिर पार कर रही थी। हाईवे पर देर रात तक जान जोखिम में डालकर यात्री बसों का इंतजार करते हैं। इस वजह से यहां से आने-जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना कर पड़ रहा है। एक किलोमीटर से अधिक की यात्रा पैदल करके लोग सर्विस लेन तक पहुंचते हैं। यात्री जान जोखिम में डालकर रेलिंग पार करना पड़ता हैं। एक तरफ रोडवेज विभाग द्वारा यात्रियों को सुचारु बस सेवा उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ स्वयं विभाग ही सेवाओं को मुहैया कराने में अनदेखी कर रहा रहा है। कस्बे में संचालित बैंक, स्कूल, ब्लाक, स्वास्थ्य विभाग, बीआरसी सहित पढ़ने जाने वाले छात्रों को घण्टों हाइवे पर खड़े होकर बसों का इंतज़ार करना पड़ता है लेकिन परिवहन विभाग की अनदेखी से यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ती है।