फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीलंका के पर्यटकों ने की भगवान बुद्ध की पूजा

Wed, 10 Sep 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। श्रीलंका के पर्यटकों का दल मंगलवार को महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर पूजन किया। इस दौरान पर्यटकों ने बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। इसके बाद उत्खनित पुरावशेषों की प्रचीनता से परिचित हुए। श्रीलंका के पर्यटकों का 84 सदस्यीय दल मंगलवार की दोपहर बाद कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा। जहां उन्होंने पांचवीं शताब्दी लेटी बुद्ध प्रतिमा का दर्शन किया। बुद्ध वंदना के बीच चीवर चढ़ाया। उत्खनित पुरावशेषों की ऐतिहासिकता की जानकारी ली। इसके बाद श्रीलंकाई दल रामाभार स्तूप और बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप का परिक्रमा कर विशेष पूजा-अर्चना किया। वहां उन्होंने विश्व में शांति और कल्याण की कामना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें