फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेड़ से टकराई बस, बड़ा हादसा बचा

Thu, 12 Feb 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नेपाल मदार चौक जा रहा पेड़ से टकराईं नेपाल मदार चौक जा रहा बस पेड़ से टकराईं ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
दुदही/गोड़रिया। दुदही के सुराजी बाजार से नेपाल के मदार चौक जा रही निजी बस मंगलवार रात अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना पडरौना-सेवरही मार्ग पर तिलक पट्टी के पास हुई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे बस में सवार यात्री नेपाल की ओर जा रहे थे। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित अपने-अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि चालक की लापरवाही से बस पेड़ से टकराई। इलाज कराकर यात्रियों को घर भेज दिया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें