करंट की चपेट में आने से भाई-बहन झुलसे
हाटा। बुधवार की शाम को लक्ष्मीपुर गांव में करंट की चपेट में आने से मासूम भाई-बहन झुलस गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। परिजन दोनों बच्चों को सीएचसी हाटा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हाटा कोतवाली के गांव लक्ष्मीपुर निवासी रंगलाल का चार वर्षीय पुत्र साहिल और छह वर्षीय पुत्री निधि अपने दरवाजे पर गेंद खेल रहे। खेलते-खेलते उनकी गेंद पोल के पास चली गई। साहिल ने दौड़कर पोल के पास गेंद लेने पहुंचा तो पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गया। उसी समय उसके साथ खेल रही बहन भी पहुंच गई और वह भी करंट की चपेट में आ गई। घटना देख मोहल्ले के लोगों ने दोनों बच्चों को पोल से अलग किया और सीएचसी पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।