फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट के चलते जला ट्रांसफार्मर और फीडर

Sun, 26 Mar 2017 12:10 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
जला ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। विद्युत सब स्टेशन रामकोला में शनिवार की देर रात पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाने से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से केबिल और एक फीडर भी जल गया। इस वजह से शुक्रवार की रात से ही कस्बे में बिजली आपूर्ति ठप है। रविवार तक बिजली आपूर्ति शुरू होने की संभावना है।  
विज्ञापन

         
विद्युत सब स्टेशन में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की देर रात तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे फीडर को जोड़ने वाली केबिल और उपकेंद्र का एक फीडर भी आग की चपेट में आने जल गया। आग की लपटें उठते देख लोग परेशान हो गए और किसी तरह दूसरे ट्रांसफार्मर को आग से बचाया। शनिवार को सुबह से विद्युतकर्मी मरम्मत में जुट गए। एक्सईएन कसया बीएल आनंद, एसडीओ केके भार्गव और जेई एसके मिश्रा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। इन अधिकारियों ने बताया कि रविवार तक कस्बा तथा देहात क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाएगी। इस दौरान बबलू, विजय, निखिल, चंद्रशेखर, राजेश, मनोहर आदि लाइनमैन उपस्थित रहे।             
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें