लक्ष्मीगंज/रामकोला। थाना क्षेत्र के खोटही धर्मपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार को एक बुजुर्ग की झोपड़ी कुछ दबंगों ने उजाड़ दी। बुजुर्ग ने रामकोला पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही धर्मपुर गांव निवासी लाल वचन निषाद गांव के चौराहे पर झोपड़ी बनाकर रहता हैं। खोटही धर्मपुर गांव के खैरटिया टोला के रहने वाले करीब 10-12 दबंग किस्म के लोगों ने जमीन को अपना बताकर कब्जा करने के लिए बुजुर्ग की झोपड़ी वहां से उजाड़ दी। इसकी सूचना लाल बचन निषाद ने रामकोला पुलिस को दी। इस संबंध में एसओ आनंद गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। इसके आधार पर खोटहीं गांव के खैरटिया टोला निवासी श्रीकिशुन यादव, भगवंत यादव, जनार्दन यादव, संतोष यादव, अमरनाथ यादव, राधेश्याम, प्रदुम्न पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में घर की महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है। संवाद