फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सभासद की दुकान पर चला बुलडोजर, आत्मदाह का किया प्रयास

Wed, 20 Sep 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज में अतिक्रमण के विरोध में पट्रोल भरी गेलन लेकर खड़े सभासद सतीश चंद से लेती पुलिस। संव
विज्ञापन
- पुलिस और पटरी दुकानदारों से नोंकझोंक, एसओ ने सभासद से छीना पेट्रोल, सिपाही बने मूकदर्शक
विज्ञापन

- फोटो काॅपी की दुकान टूटने और सामान नुकसान होने से नाराज थे सभासद और अन्य दुकानदार
संवाद न्यूज एजेसी
कुशीनगर। कप्तानगंज कस्बे में तहसील और थाना गेट के सामने मंगलवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। दुकान टूटने से नाराज सभासद आत्मदाह के लिए गैलन में पेट्रोल लेकर पहुंच गया, लेकिन एसओ ने गैलेन छीन लिया। इस दौरान पुलिस और सभासद के बीच नोंकझोक भी हुई। भारी विरोध के बीच तीन घंटे तक अतिक्रमण पर पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चला। दुकानदारों ने बिना नोटिस दिए जबरन अतिक्रमण खाली करने का आरोप नगर पंचायत प्रशासन पर लगाया है।
मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे नगर पंचायत प्रशासन बुलडोजर लेकर पुलिस फोर्स के साथ कप्तानगंज तहसील गेट पर एनएच-730 के पटरी पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा। यह देख पटरी दुकानदार उग्र हुए, लेकिन पुलिस का तेवर देख दुकानदार बैकफुट पर आ गए और अपनी दुकानों को हटाने लगे। प्रशासन ने पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। वार्ड नंबर-सात के सभासद सतीश चंद्र यादव की फोटो काॅपी की दुकान को तोड़ा जाने लगा। नाराज सभासद सतीश चंद्र गैलन में पेट्रोल लेकर पहुंचे और आत्मदाह की धमकी देने लगे। यह देख अफसर अवाक हो गए।
विज्ञापन

ईओ योगेश मिश्र बुलडोजर रोकने का इशारा करने लगे। कप्तानगंज के एसओ विनय कुमार सिंह पहुंचे और सभासद से पेट्रोल से भरा गैलन छीन लिया। इसे लेकर सभासद और पुलिस से नोंकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं सिपाही मूकदर्शन बने रहे। बाकी पटरी दुकानदारों ने भी पुरजोर तरीके से विरोध जताया, लेकिन थोड़ा भी इसका असर प्रशासन पर नहीं पड़ा और अतिक्रमण खाली कराया गया। तहसील और ब्लॉक गेट से 2 बजे तक अतिक्रमण हटाया गया।
पटरी दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन तानाशाह रवैया अपना रहा है। अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। 30 से 35 साल पुरानी दुकानें थीं। इसमें रखा सामान भी नुकसान हो गया। इससे पहले सोमवार को भी अतिक्रमण खाली कराया गया।
00000
-कप्तानगंज नगर के वार्ड नंबर-सात कांशीराम आवास वार्ड के सभासद सतीश चंद्र यादव का आरोप है कि तहसील गेट पर मेरी दुकान 32 साल पुरानी है, लेकिन प्रशासन ने बिना नोटिस दिए जेसीबी से जबरन दुकान को तोड़ दिया है। कुछ दिन का समय दुकान हटाने के लिए मांगने पर किसी ने सुना नहीं। इसमें रखा लाखों रुपये का सामान नुकसान हो गया। प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में आकर यह कार्रवाई किया है। इससे खिन्न होकर आत्मदाह का प्रयास किया।
00000

तहसील गेट के ही बगल में 50 वर्षों से मेरे पिता चाय की दुकान संचालित करते थे। यहीं दुकान मैं चलाता हूं। इसी से परिवार को रोजी-रोटी चलती है। 70 वर्ष की बुजुर्ग मां है, जो बीमार रहती है। उसकी दवा पर रुपये खर्च होते हैं। एसबीआई से 10 हजार रुपये लोन लिया है। प्रशासन ने तानाशाही दिखाते हुए दुकान उजाड़ दी है। पूर्व में सूचना भी अतिक्रमण हटाने का नहीं दिया था।
पृथ्वीपाल शर्मा, दुकानदार
00000000
तीन वर्षों से जन सेवा केंद्र और फोटो कॉपी की दुकान संचालित करता हूं। समूह से 80 हजार रुपये कर्ज लेकर कंप्यूटर, प्रिंटर मशीन और दुकान बनवाया। दुकान टूटने के कारण लोन तो भरना दूर, दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। घर में छोटे बच्चे हैं। मानवता को ध्यान में रखकर प्रशासन को अतिक्रमण हटाना चाहिए था।
रोहित कुमार, दुकानदार
00000
तीन वर्षो से बेकरी की दुकान लगाकर अपना परिवार चलाता हूं। समूह से 95 हजार रुपये लोन लेकर दुकान बनाया था। दुकान हटने के कारण रोजी-रोटी की समस्या हो गई है। इसकी जानकारी पूर्व में प्रशासन की ओर से नहीं दी गई थी। प्रशासन ने जबरन अतिक्रमण हटाया। विरोध करने पर केस दर्ज करने की धमकी दे रहे थे।
सलाउद्दीन, दुकानदार
0000

चार वर्षों से मेरी पान की दुकान है। पान बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता हूं। दुकान हटाने के कारण भुखमरी से जूझना पड़ेगा। नाली के बाद सभी दुकानें थीं। प्रशासन ने दुकानों को तोड़कर ठीक नहीं किया है। इसके लिए दुकानदार कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। जरुरत पड़ने पर आंदोलन भी होगा।
विज्ञापन

सुनील मिश्रा, दुकानदार

00000
वर्जन-

एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने बताया कि सभी दुकानदारों को एक सप्ताह पूर्व नोटिस दिया गया था। कुछ दुकानें नहीं हटी थीं, जिन्हें जेसीबी मशीन से हटाया गया। किसी दुकानदार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभासद का आरोप बेबुनियाद है। वह प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश कर रहे थे। अस्पताल और ब्लॉक गेट पर भी अतिक्रमण हुआ है, जिसकी शिकायत प्रभारी चिकित्साधिकारी और बीडीओ ने डीएम से की थी, उसे लेकर नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है। यह भी अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें