मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर खुर्द गांव में मंगलवार की शाम को घर के दरवाजे में करंट उतरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। मृतक पूजा पाठ कर अपनी आजीविका चलाते थे। उनके दो लड़के हैं, जो शादीशुदा हैं।
मंगलवार की शाम को करीब 5:30 बजे गांव के 50 वर्षीय जितेंद्र पांडेय घर के दरवाजे पर हाथ रखकर खड़े हुए थे कि अचानक बिजली का करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवाले जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।