कोटवा बाजार। सामाजिक नींव को मजबूत करने में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। इसके लिए केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें निरंतर परिषदीय विद्यालयों को सुविधाएं मुहैया करा रही हैं। शिक्षा से ही सामाजिक नींव तथा विकसित राष्ट्र निर्माण होता है।
उक्त बातें मंगलवार को ब्लाक संसाधन केंद्र नेबुआ नौरंगिया के प्रांगड़ में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान के एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कही ।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रिय विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक गांवों में भ्रमण कर विद्यालयों में संख्या बढ़ायें और कठिनाई उत्पन्न होने पर हम जनप्रतिनिधियों से सहयोग लें।
इस अवसर पर बीईओ रजनीश द्विवेदी, शेषनाथ यादव, खण्ड विकास अधिकारी रामखेलावन सेठ, जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष हरि गोविंद रौनियार, सूरज, ध्रुव नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
कार्यशाला में नहीं पहुंचे ग्राम प्रधान एवं एसएमसी अध्यक्ष
नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के ब्लाक संसाधन केंद्र पर एक दिवसीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान के एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में एसएमसी अध्यक्षों की उपस्थिति नहीं के बराबर रही। महज अतिथियों के स्वागत समारोह तक आयोजित कार्यशाला सिमित रहा। ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं एवं शिक्षा समितियों के अध्यक्षों एवं प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था। परंतु सूचना के अभाव में अधिकांश ग्राम प्रधान एवं एसएमसी अध्यक्षों की उपस्थिति नहीं रही।
बच्चों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षक का उद्देश्य : विधायक
लक्ष्मीगंज।बीआरसी परिसर में मंगलवार को परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिवों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षक का उद्देश्य होता है और सरकार ने इसके लिए विद्यालय में विभिन्न योजनाएं चलाई हैं।
विशिष्ट अतिथि रामकोला वीडियो विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानों और शिक्षकों और अभिभावकों में बेहतर तालमेल से ही गांव शिक्षण कार्य में सुधार होगा।
इस अवसर पर बीईओ रामकोला राजेश कुमार, योगेंद्र शुक्ल, सतीश मौर्य, सत्येंद्र मौर्य, दिनेश चौबे, अजय कुमार विश्वकर्मा, रामप्रकाश पांडेय, श्रीकांत यादव, संतोष लाल श्रीवास्तव, ब्रज मोहन, फूलचंद मौर्य, मनोज सिंह, सुनील सिंह, हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।