फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निकाय चुनाव का बजा बिगुल, उतारे गए बैनर-पोस्टर

Mon, 10 Apr 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना नगर में निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवारों का बैनर व पोस्टर हटवाते
विज्ञापन
अधिसूचना जारी होते ही हरकत में आया प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। निकाय चुनाव की रविवार की देर शाम अधिसूचना जारी हो गई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। पडरौना में एसडीएम सदर की अगुवाई में सुभाष चौक सहित सभी स्थानों से बैनर-पोस्टर उतारे जाने लगे। यही स्थिति कुशीनगर, हाटा, रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा सहित अन्य निकायों की रही।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की अधिसूचना रविवार को जारी होते ही एसडीएम सदर महात्मा सिंह कर्मचारियों के साथ शहर में बैनर-पोस्टर हटवाने में जुट गए। सुभाष चौक, छावनी, रामकोला रोड, कोतवाली रोड सहित कई स्थानों से बैनर-पोस्टर उतरवाए। बिजली के खंभों और मकानों से भी बैनर-पोस्टर उतरवा दिए गए। जहां बैनर-पोस्टर ऊंचाई पर थे, उन्हें जेसीबी और स्काईलैब मशीन की मदद से उतरवाया गया। इसी तरह अन्य निकायों में भी प्रशासन बैनर-पोस्टर उतरवाने में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें