गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलक पट्टी गांव में बकाया रुपये मांगने गई महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रिंकी देवी पत्नी सुरेंद्र ने गांव की ही कबुतरी देवी पत्नी अमरनाथ पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, मारपीट में उसके हाथ में काफी चोटें आई हैं। रिंकी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 28 सितंबर को अपने रुपये मांगने कबुतरी देवी के पास गई थी। इसी दौरान रुपये देने से इनकार करते हुए आरोपित ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि कबुतरी देवी आए दिन उससे विवाद करती हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रही हैं। थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कबुतरी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।