फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बौद्ध भिक्षुओं ने बच्चों को भेंट की पाठ्य सामग्री

Thu, 03 Oct 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। गांधी जयंती पर शहीद भगत सिंह नगर (खेदनी) स्थित पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय में बौद्ध भिक्षुओं ने बच्चों में पाठ्य सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

बुधवार को भिक्षु बुद्ध मित्र सांस्कृतिक केंद्र के सचिव लामा कर्मा कुंगा शेनफेन और भिक्षु धर्म रक्षित बुद्ध बिहार के प्रमुख भंते विमल कीर्ति प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेदनी पहुंचे। बच्चों को कॉपी, पेंसल, कटर, रबर, चॉकलेट, बिस्किट उपहार स्वरूप भेंट किये। भंते द्वय ने कहा कि बच्चे भविष्य के नागरिक हैं इनका पालन, पोषण और शिक्षा पूरी जिम्मेदारी और नैतिकता के साथ किया जाना चाहिए। तभी बच्चे संस्कारवान, कर्तव्यनिष्ट बनेंगे और बड़ों को सम्मान देते हुए राष्ट्र व समाज में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें