फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बौद्ध भिक्षुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना

Sat, 09 May 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर स्थित मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं की ओर से पांचवी शताब्दी लेटी बुद्ध प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना की गई। भिक्षुओं ने चीवर चढ़ाया और विश्व के कल्याण व शांति के लिए कामना की। भिक्षुओं ने कहा कि विश्व में चारों तरफ चल रही अशांति को बुद्ध के बताए गए उपदेशों को अपनाकर दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षु अशोक ने बताया कि कुशीनगर स्थित तीन प्रमुख बौद्ध दर्शनीय स्थलों पर पूजा-अर्चना किया गया। जहां से विश्व में शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। उन्होंने बताया कि बौद्ध धर्म से जुड़े चार तीर्थ स्थलों में कुशीनगर भी शामिल है। इसके अलावा जन्मस्थली (लुंबिनी), ज्ञान प्राप्ति स्थल बोधगया व प्रथम उपदेश स्थल सारनाथ शामिल हैं। जबकि कुशीनगर बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के रूप में विश्व में विख्यात है। यहां लाखों की संख्या में प्रत्येक वर्ष देश-विदेश के बौद्ध धर्मावंलबी,पर्यटक,उपासक-उपासिका की आवक होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें