फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर का निधन

Sat, 01 Nov 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
भदन्त एबी ज्ञानेश्वर। फाइल फोटो  
विज्ञापन
कुशीनगर। बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष और बौद्ध धर्म के प्रमुख गुरु भदंत एबी ज्ञानेश्वर महास्थवीर का शुक्रवार सुबह करीब चार बजे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।
विज्ञापन


कुशीनगर के श्रीलंका बुद्ध विहार के भंते डाॅ. नन्द रतन ने बताया कि गुरु भदंत एबी ज्ञानेश्वर कुछ दिनों से निमोनिया से पीड़ित थे। सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। उन्हें 10 अक्तूबर को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।

उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात कुशीनगर पहुंच गया। 10 नवंबर तक उनका पार्थिव शरीर देश-विदेश के बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। 10 नवंबर को ही उनके जन्मदिन पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें