फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी

Mon, 23 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव की शुरूआत सोमवार से होगी। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय सारनाथ, वाराणसी के कुलपति प्रोफेसर एलएन शास्त्री होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत सुबह दस बजे से होगी। इसी दौरान वीसी प्रो. शास्त्री माथा कुंवर मंदिर के समीप भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से निर्मित कराए गए इंटरप्रीटेशन सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे।

पुरातत्व संरक्षण अधिकारी पंकज तिवारी ने कहा कि बौद्ध महोत्सव की फंडिंग संस्कृति मंत्रालय कर रहा है। जबकि आयोजन केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय सारनाथ, वाराणसी कर रहा है।
विज्ञापन


 महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न बौद्ध लोगों का व्याख्यान एवं आकर्षक बौद्ध-कलाओं का प्रदर्शन होगा। महोत्सव में केंद्रीय बौद्ध संस्थान लेह, लद्दाख, हिमालयी संस्कृति शिक्षण संस्थान दाहुंग, अरुणांचल प्रदेश, नव नालंदा महाविद्यालय बिहार के अलावा पूर्वोत्तर संस्कृति केंद्र दीमापुर नागालैंड से जुड़े दिग्गज शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें