फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध के विचार आज भी मानवता को दिखा रहे रास्ता: सूर्यप्रताप शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। इंटरनेशनल बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव के समापन पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही व डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने देश-विदेश के अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि जब सिद्धार्थ अपनी मां के गर्भ में थे, तब भविष्यवक्ताओं ने उनके पिता राजा शुद्धोधन से कहा था कि यह बालक लंबे समय तक राजमहल में नहीं रहेगा। यदि रहेगा तो महान सम्राट बनेगा और यदि जाएगा तो एक महान संत के रूप में पूरी दुनिया को दिशा देगा। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध लगभग ढाई हजार वर्ष पूर्व इस धरती से प्रस्थान कर गए, लेकिन उनके विचारों का प्रकाश आज भी संपूर्ण मानवता को मार्ग दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में अहंकार और हथियारों के शक्ति प्रदर्शन से मानवता खतरे में पड़ रही है, जिससे समाज के विनाश की शुरुआत हो जाती है। भारत की सनातन परंपरा “वसुधैव कुटुंबकम” अर्थात पूरा विश्व एक परिवार है, का संदेश भगवान बुद्ध ने भी दिया। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 सम्मेलन का थीम “वन अर्थ, वन फैमिली” रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें