फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दीपदान महोत्सव में गूंजे बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपदान महोत्सव में बुद्ध के शांति, करुणा और मैत्री के संदेशों को किया गया याद
विज्ञापन

पकवाइनार (कुशीनगर)। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में शनिवार शाम दीपदान महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। तथागत बुद्ध के धातु वितरण स्थल मल्ल संथागार में हजारों दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। बुद्ध वंदना के बीच बौद्ध अनुयायियों ने तथागत को नमन कि।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जीएम सिंह ने कहा कि भारत में सनातन है तो बुद्ध भी हैं। दोनों हमारी साझा विरासत हैं। इनके संदेशों से चरित्र का निर्माण होता है। यही भारत को दुनिया के अन्य देशों से अलग पहचान दिलाता है। विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री राधेश्याम सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महोत्सव पिछले आठ वर्षों से लगातार कराया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह और महेंद्र कुमार मल्ल ने की। संचालन एपी सिंह ने किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. एसएस पटेल, भंते शील रत्न, डॉ. राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र पटेल, विश्वजीत सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें