फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फ्लोटिंग फाउंटेन से सुसज्जित हुए बुद्ध विपश्यना के तालाब

Thu, 04 Jan 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। विश्व बैंक सहायतित प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजनाओं के तहत बुद्ध विपश्यना उपवन में सुंदरीकृत तालाबों में फ्लोटिंग फाउंटेन लगा दिया गया है। फ्लोटिंग फाउंटेन चलने पर तालाब में आकर्षण बढ़ेगा।
विज्ञापन


कुशीनगर में विश्व बैंक सहायतित प्रो-पुअर पर्यटन विकास संबंधी परियोजनाएं अंतिम दौर में है। उनमें प्रमुख रूप से राही पर्यटक आवास गृह का जीर्णोद्धार, लाबी सुंदरीकरण, पर्यटन कार्यालय का जीर्णोद्धार, शौचालय समेत कई कार्य हुए हैं। वहीं फूड प्लाजा का जीर्णोद्धार व उसमें छह दुकानें बनाई गई हैं।

इसके अलावा बुद्ध विपश्यना उपवन में दो तालाबों का जीर्णोद्धार, पाथवे, लाबी, मेडीटेशन सेंटर समेत अन्य विकास कार्य शामिल हैं। अधिकांश निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। हालांकि अभी बुद्ध विपश्यना उपवन में प्रवेश द्वार, मेडीटेशन सेंटर सहित कुछ अन्य कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा राही कुटीर पर्यटक आवास गृह में मंडप और तीन दुकानों का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर परिक्रमा पथ तैयार हो रहा। जिसमें पाथवे, नदी पर पुल आदि का काम हो चुका है। रात के अंधेरे में परिक्रमा पथ को दूधिया रोशनी से सराबोर करने के लिए 25 आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। इनके लिए कंक्रीट, सरिया और सीमेंट से फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है। जल्द ही दूधिया रोशनी से बुद्धा घाट का परिक्रमा पथ नहा उठेगा।

इस संबंध में पर्यटन सूचना अधिकारी डाॅ. प्राण रंजन ने कहा कि प्रो-पुअर पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाएं करीब पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही सबकुछ ठीक रहा तो हैंडओवर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें