पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग के बीएसपी जिला संयोजक को मनबढ़ों ने चाकू व लाठी डंडा के साथ बीच बाजार में दौड़ा लिया। लोगो ने बीच बचाव किया तो उसकी जान बची। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की घर पहुंची तो वे घर छोड़कर फरार थे। पीड़ित ने पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
नेबुआ नौरंगिया थाना के ग्राम सभा पिपरा बुजुर्ग निवासी अब्दुल लतीफ अंसारी बहुजन समाज पार्टी के जिला संयोजक है। उन्होंने शुक्रवार को जिलाधिकारी से दूरभाष के जरिए शिकायत की कि जलनिकासी व्यवस्था को कुछ लोगोंं ने मिट्टी व कूड़-करकट रखकर बाधित कर दिया है। इससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। डीएम उमेश मिश्र के निर्देश पर जेसीबी लेकर कानूनगो अशोक सिंह, लेखपाल उत्कर्ष चौबे गांव के शिकायतकर्ता व प्रधानपति दिनेश के साथ देर शाम तक अतिक्रमण हटवाकर जलनिकासी व्यवस्था कराई। इससे नाराज अतिक्रमणकारियों ने चाकू, लाठी व डंडा लेकर बीच चौराहे पर शुक्रवार रात 8:30 बजे लतीफ को दौड़ा लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्ष सुलह समझौता कर रहे हैं।