फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बीएसएफ भी रहेगी तैनात

Thu, 09 Mar 2017 11:34 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पडरौना कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें मौजूद लोगों को बताया गया कि होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बीएसएफ के जवान भी तैनात किए जाएंगे। इस बैठक में मौजूद सभी समुदायों के प्रबुद्घ लोगों से होली का त्योहार शांति और सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की गई।      
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने कहा कि होली खुशहाली और आपसी भाईचारा का त्योहार है। इसे मिल जुलकर हंसी-खुशी के साथ मनाएं। त्योहार में बाधा उत्पन्न करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रायसाहब यादव ने कहा कि होली का त्योहार मिल जुलकर मनाएं। किसी से विवाद न करें। उन्होंने कहा कि इस बार होली में बीएसएफ के जवान भी ड्यूटी में लगाए गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे से पांच बजे तक हुई इस बैठक में ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव, सभासद लिंकन सहित नगर के कई सभासद, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रधान सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें