फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादी हमले में बीएसएफ जवान शहीद

Sun, 14 Feb 2016 12:28 AM IST
kushinagar beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों की गोली से शनिवार सुबह घायल हुए बीएसएफ के जवान हरिकेश पासवान की शाम को मौत हो गई।
विज्ञापन

वह रामकोला थाना क्षेत्र के गांव देवरिया बाबू के पांडेय छपरा टोला के निवासी थे। सूचना आने के बाद से ही उनके घर पर मातम छाया हुआ है।
30 वर्षीय हरिकेश पासवान 10 वर्ष पूर्व बीएसएफ में भर्ती हुए थे। बीएसएफ के एक अधिकारी ने हरिकेश के भाई अंबिका के फोन पर इस घटना की सूचना दी।
बताया जा रहा है कि शनिवार को दिन के लगभग 10 बजे दंतेवाड़ा जिले के कोड़ापारा में तैनात हरिकेश पासवान सहित तीन जवानों पर माओवादियों ने हमला कर दिया।
इसमें तीनों घायल हो गए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बाद में हरिकेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हरिकेश की पांच माह की एक बच्ची है। उनकी पत्नी अनीता, भाई अंबिका तथा परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना के बाद गांव के लोग भी गमगीन दिखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें