फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की डिगी तोड़कर जेवर चोरी पुलिस के लिए बना सिरदर्द, एसपी से मिले व्यापारी

Sun, 24 Sep 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दस दिन के अंदर नहीं हुआ पर्दाफाश तो बाजार में शुरू होगा आमरण अनशन
विज्ञापन

-28 दिन पूर्व डिगी तोड़कर जेवर से भरा बैग लेकर भागे थे दो बाइक सवार बदमाश
पिपरा बाजार। बाइक की डिगी तोड़कर साढे तीन लाख का जेवर चोरी होने के मामले में 28 दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। नाराज व्यापारी शनिवार को एसपी से मिले और दस दिन के अंदर घटना का पर्दाफाश नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दिया। हांलाकि पुलिस घटना में शामिल बदमाशों तक पहुंचने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव के मंसापट्टी टोला निवासी प्रमोद कुमार सोनी का बाजार में सोने चांदी की दुकान है। 26 अगस्त की शाम करीब 7.30 बजे दुकानदार ने दुकान बंद किया और जेवर से भरा बैग बाइक की डिगी में रखकर घर जाने के लिए निकले। बाजार में एक मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए रूके। दस दौरान दो युवक बाइक से पहुुंचे और बाइक की डिगी तोड़कर बैग लेकर भाग निकले। दुकानदार के शोर मचाने पर युवकों ने भाग रहे चोरों का पीछा बाइक से किया, लेकिन पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने प्रमोद सोनी की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया। लेकिन अभी तक पुलिस ने घटना का पर्दाफाश नहीं किया। इसके पूर्व व्यापारियों ने विधायक मनीष जायसवाल को भी मांग पत्र देकर घटना का पर्दाफाश की मांग किया था। एसपी से मिले व्यापारियों ने मांग पत्र देकर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए चेतावनी दिया है। इस दौरान पंकज गुप्ता,अरुण जायसवाल, विकास सोनी,चंदन सोनी,शुभम सोनी, अशोक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें