फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Mon, 08 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज पीजी सिनियर सेकेंडरी स्कूल से नीट यूजी की परीक्षा देकर बाहर निकलते परिक्षार्थी।संवाद
विज्ञापन
फोटो है। पडरौना समेत जिले के परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की देखरेख में रविवार को हुई राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नीट) शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गई। इसके लिए जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए था। इसमें 2796 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 45 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 2751 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
परीक्षा के सिटी कोऑर्डिनेटर राहुल तिवारी ने बताया कि नीट के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से कुशीनगर में जिले में गीता इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल पडरौना, मैप पब्लिक स्कूल हाटा, नवजीवन मिशन स्कूल कसया और पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 2796 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे से 5:20 बजे तक हुई इस परीक्षा में 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 2751 परीक्षार्थी में शामिल हुए। इसमें शामिल होने से पूर्व सभी परीक्षार्थियों के परीक्षा से संबंधित सभी प्रपत्रों की जांच की गई। इसके बाद ही संंबंधित परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे के जरिए परीक्षा की पलपल की निगरानी संबंधित अधिकारियों ने की। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ एक-एक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें