फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टूटे तार-पोल ने बढ़ाई मुसीबत

Sun, 27 Sep 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। रात में गुल हुई बिजली ने शनिवार को हाटा नगर सहित आसपास के लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। हाईटेंशन लाइन के तार टूटने और कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। कसया से आने वाली लाइन में ब्रेकडाउन के कारण यह स्थिति बनी है। ऊपर से लगातार हो रही बारिश ने बिजली बहाली की राह भी मुश्किल कर दी है।
विज्ञापन


रात में बिजली गुल हुई तो लोगों ने कुछ देर में आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद की, लेकिन रात बीत गई और शनिवार को दिन चढ़ने के बाद भी घरों के पंखे और बिजली के उपकरण खामोश रहे। बिजली के साथ पानी की व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। मोटर नहीं चलने से कई घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। मोबाइल चार्ज करने से लेकर जरूरी घरेलू काम तक प्रभावित रहे।

सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि खराबी छोटी-मोटी नहीं है। हाईटेंशन लाइन के तार टूटे हैं और कई पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। विद्युत कर्मचारी खराबी दुरुस्त करने में जुटे हैं, लेकिन लगातार बारिश उनके काम में भी बाधा बन रही है। बारिश के बीच हाईटेंशन लाइन पर काम करना जोखिम भरा होने से मरम्मत की रफ्तार प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


बिजली कटौती ने दुकानदारों की परेशानी भी बढ़ा दी है। बिजली पर निर्भर कारोबार और छोटे उद्योग प्रभावित हुए हैं। वहीं घरों में उमस और अंधेरे के बीच लोग बिजली विभाग की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

विद्युत विभाग के कर्मचारी टूटे तार और क्षतिग्रस्त पोल को ठीक कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। विभाग की ओर से जल्द बिजली चालू करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बारिश थमने तक यह कवायद भी मुश्किलों से घिरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें