फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिकी से 2.40 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की डिकी से 2.40 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन

जोकवा बाजार में बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदते समय हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के जोकवा बाजार में खड़ी बाइक की डिकी से उचक्कों ने दो लाख 40 हजार रुपये उड़ा दिए। ये रुपये सरैया महंत पट्टी गांव निवासी रविंद्र गुप्ता बैंक से निकालकर घर लेकर जा रहे थे। जोकवा बाजार में बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने लगे, इतनी देर में ही उचक्कों ने डिकी तोड़कर रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन

सरैया महंत पट्टी गांव के रविंद्र गुप्ता ने बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की कसया शाखा के अपने खाते से दो लाख 40 हजार रुपये निकाले। रुपये डिकी में रखकर घर जा रहे थे। रास्ते मे जोकवा बाजार में सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके सब्जी खरीदने चले गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे सब्जी खरीदकर बाइक के पास पहुंचे तो डिकी खुली थी और रुपये गायब थे। रविंद्र ने बताया कि गोरखपुर शहर में स्थित जमीन पर मकान निर्माण के लिए उन्होंने रुपये बैंक से निकाला था। डिकी में ही एटीएम कार्ड, जमीन की रजिस्ट्री के कागजात, मोबाइल, चेकबुक, डीएल आदि था। बाइक तोड़कर रुपये चोरी करने की सूचना मिलने पर मधुरिया चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद ही उचक्कों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें