फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ईंट-भट्ठे पर छापेमारी, 20 लीटर शराब बरामद

Thu, 05 Feb 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र में पड़री गांव के महुअईया टोला स्थित ईंट भट्ठे पर बुधवार को आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कच्ची शराब बरामद की। यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। दबिश के दौरान टीम ने 20 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व 200 किलो लहन बरामद किया। पुलिस ने ईंट भट्ठे से मालिक बिट्टू राय, भट्ठा मुंशी के खिलाफ बीएनएस की धारा 49 / 61(2) व आबकारी अधिनियम की धारा 60 में प्राथमिकी दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें