फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते एडीओ समाज कल्याण का वीडियो वायरल

विज्ञापन
वीडियो में निर्धन कन्या विवाह अनुदान के लिए रिश्वत लेते एडीओ समाज कल्याण। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
रिश्वत लेते एडीओ समाज कल्याण का वीडियो वायरल
विज्ञापन

निर्धन कन्या विवाह योजना का लाभ दिलाने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। एक तरफ जहां केंद्र व प्रदेश सरकार निर्धन कन्याओं का घर बसाने के लिए मुफ्त में उनकी शादी करा रही है तो दूसरी ओर इसकी आड़ में रिश्वत लिए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो तमकुही एवं सेवरही के प्रभारी एडीओ समाज कल्याण का है।
जो वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसमें प्रभारी एडीओ समाज कल्याण सेवरही व तमकुही निर्धन कन्या विवाह योजना का लाभ दिलाने के लिए निर्धन पात्र लाभार्थियों से रिश्वत लेते दिख रहे हैं। वीडिओ वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोग सरकारी कर्मचारियों की कार्य पद्धति पर अंगुली उठाना शुरू कर दिए। लोगों का कहना था कि शासन स्तर से गरीबी हटाने व पात्रों तक लाभ पहुंचाने के लिए भले ही कोशिश की जा रही हो, लेकिन निचले स्तर तक उसका लाभ गरीबों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी एडीओ समाज कल्याण राकेश यादव का कहना था कि ऐसा कोई मामला जानकारी में नही है। जबकि तमकुहीराज के एसडीएम अरविंद कुमार का कहना था कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वीडियो के सत्यता की जांच कराई जाएगी। इसमें जिस तरह की संलिप्तता की बात सामने आएगी, उस स्तर की कार्रवाई की जाएगी।
डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सत्यता की जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी से कराई जाएगी। वायरल वीडियो की बात सही निकलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें