फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन क्रेंद में भरा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक संसाधन क्रेंद में भरा बारिश का पानी
विज्ञापन

परिसर में संचालित कन्या उच्च प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाई में हो रही दिक्कत
21 वर्षों में नहीं बन पाई कार्यालय की चहारदीवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। बुधवार से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) और इसके परिसर में स्थित कन्या उच्च प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में जलभराव हो गया है। इसके चलते छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को पठन-पाठन में कठिनाई हो रही है।
सर्वशिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2001 में कप्तानगंज बीआरसी कार्यालय की स्थापना हुई थी, लेकिन 21 वर्ष बीत जाने के बाद भी इसकी चहारदीवारी नहीं बन पाई है। इस कारण यहां पढ़ने वाले बच्चे असुरक्षित रहते हैं। विद्यालय की चहारदीवारी न होने के कारण अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। बीआरसी परिसर में ही कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय भी संचालित होता है। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में 289 और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 197 बच्चों का नामांकन है। दोनों विद्यालयों को मिलाकर बच्चों की संख्या ठीकठाक है। पेयजल के लिए तीन इंडिया मार्क टू हैंडपंप लगाए गए हैं, लेकिन तीनों दूषित पानी उगल रहे हैं। इसके अलावा बुधवार से हो रही बारिश के कारण पूरे बीआरसी परिसर में पानी भर गया है। इस कारण बच्चों और शिक्षकों को पठन-पाठन में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीईओ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिस भूमि पर कार्यालय और विद्यालय संचालित हो रहा है, उस भूमि को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इस कारण चहारदीवारी और अन्य निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। इंडिया मार्क टू हैंडपंप ठीक कराने के लिए नगर पंचायत को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें