फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हल्दी रस्म के दौरान डीजे पर नृत्य के लिए मारपीट

Fri, 29 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। ग्रामसभा में बुधवार की रात हल्दी कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस को लेकर रिश्तेदारों और गांव के युवकों में विवाद हो गया। मारपीट में घराती पक्ष के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव में लड़की का हल्दी कार्यक्रम चल रहा था। भोजन के बाद घराती और रिश्तेदार डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवक पहुंच गए और डांस को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट में मंजू देवी (45), सुजल कुमार (20), सूरज कुमार (18) और इसरावती देवी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजा गया है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें