दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नेटुआ बीर बाबा के स्थान के पास साधु की समाधि पर गाेवंश का अवशेष फेंकने के मामला का बुधवार को विशुनपुरा पुलिस ने खुलासा किया। दो आरोपी गांव के दूसरे व्यक्ति को फंसाने के लिए बछड़े का अवशेष फेंके थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विशुनपुरा थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त अशलम उर्फ तिवारी व कासिम निवासी बसहिया बनवीर थाना को पकड़ा गया है। दोनों अपने गांव के ही एक व्यक्ति को फंसाने के लिए बछड़ा का अवशेष फेंके थे। दुदही से बैकुठपुर कोठी जाने वाली मार्ग पर नेटूआ वीर बाबा का स्थान है। जहां मंदिर प्रांगण में एक साधु का समाधि भी बना है।
उस मंदिर के पास दुदही बैकुंठपुर कोठी समेत कई गांवों के लड़के टहलने और सेना की तैयारी में भर्ती के लिये दौड़ लगाने आते है। जिस मंदिर पर एक करीब 70 वर्षीय साधु भी रहते हैं।
रविवार को सुबह बैकुठपुर कोठी गांव के चार पांच की संख्या में लड़के टहलने पहुंचे। जहां मंदिर प्रांगण में साधु की समाधि पर बछड़े का पैर, सिर एवं अवशेष देखा और एक पत्र भी था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।