प्रशिक्षण के समापन पर मौजूद शिक्षक। संवाद
लक्ष्मीगज। रामकोला स्थित बीआरसी परिसर में शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। बीईओ रामकोला राजेश कुमार ने शिक्षकों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत होनी चाहिए। शिक्षक प्रशिक्षण में मिली जानकारी का उपयोग करें। प्रशिक्षक अजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बच्चों को कक्षा वार ज्ञान का स्तर बढाने के लिए शिक्षा और ज्ञान दोनों जरूरी है, इसके लिए शिक्षा सहयोगी संसाधनों का प्रयोग जरूरी है। प्रशिक्षक योगेंद्र शुक्ला ने बताया कि पाठशाला समाज की नींव होती है। व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण और देश निर्माण की जिम्मेवारी शिक्षकों की होती है।